गोहाना में राजीव गाँधी की 80वीं जयंती को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया कांग्रेसियों ने
देश के सबसे युवा पी.एम. थे राजीव गांधी : जगबीर मलिक
गोहाना :-20 अगस्त: स्व. राजीव गांधी ने जब देश की कमान संभाली, तब उनकी उम्र केवल 42 साल की थी तथा सबसे सबसे कम उम्र में पी.एम. बनने पर भारत के सबसे युवा पी. एम. थे ।
मंगलवार को यह टिप्पणी गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने की। वह दिवंगत पी.एम. की 80वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस के बैकवर्ड सेल के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह दांगी ने की।
मुख्य वक्ता जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि राजीव गांधी अत्यन्त दूरदर्शी थे। स्वयं युवा होने से राजीव गांधी अभिनव सोच के स्वामी थे। विकसित भारत उनका सपना था । शिक्षा और तकनीक के विकास में उनका अहम योगदान रहा। वोट की उम्र 21 से घटा कर 18 साल करने वाले भी राजीव गांधी ही थे।
जयंती कार्यक्रम में डॉ. दिलबाग खान, सतबीर पौडिया, सुरेश पवार, गुलाब खान, नरेंद्र सांगवान, अनिल सांगवान, प्रवेश पूनिया, रवि चहल, राम निवास शर्मा आदि मौजूद रहे।



