Breaking NewsGohanaReligionSocial

श्रीराम शरणम प्रमुख ने टीटू धर्मशाला में किया वाटर कूलर का लोकार्पण

गोहाना :-19 अगस्त : रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को शहर में सुभाष कत्याल मार्ग पर स्थित टीटू धर्मशाला में 1.50 लाख रुपए की कीमत का वाटर कूलर स्थापित किया गया |आर.ओ. की सुविधा से युक्त 500 लिटर क्षमता के इस वाटर कूलर का लोकार्पण श्रीराम शरणम मिशन के प्रमुख कृष्ण विज जी और गुरु मां रेखा विज जी ने किया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वाटर कूलर को मलिक बालकृष्ण कत्याल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लगाया गया है। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष और बिजली के रिटायर्ड एस.ई. विजय कत्याल ने की। संयोजन उनकी पत्नी संगीता कत्याल और पुत्र परीक्षित कत्याल ने किया। विशिष्ट अतिथि गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक, गोहाना नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, नगर पार्षद मुकेश देवगन, राम सिंह सैनी और नरेंद्र कुमार रहे। ट्रस्ट प्रति वर्ष बड़ी संख्या में विधवाओं को जीवन यापन के लिए पेंशन प्रदान करता है। पेंशन की लाभार्थियों ने अतिथियों के हाथों पर राखी बांधी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कत्याल की पूरी कलाई राखियों से भर गई। गुरु मां ने विजय कत्याल और विजय कत्याल की पत्नी संगीता कत्याल ने श्रीराम शरणम प्रमुख को राखी बांधी ।

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा सहभोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित नागरिकों में गोपाल दास गेरा, रवींद्र ढल्ल, वेद प्रकाश सैनी, नवनीत मल्होत्रा आदि भी उपस्थित रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button