Breaking News

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल ने गोहाना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा-भाजपा नामांकन प्रारंभ होने से पहले घोषित कर देगी सब प्रत्याशी

गोहाना :-19 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 सितंबर को नामांकन प्रारंभ होने से पहले सभी 90 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी। यह दावा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल ने किया । उन्होंने यह भी कहा कि आचार संहिता लागू होने से सभी काम नहीं रुकते ।

कृष्ण ढुल शहर में गजराज रोड पर विश्वकर्मा चौक के निकट स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी की केंद्र में सरकार होती है, विधानसभा चुनाव होने पर प्रदेश में भी उसी ही पार्टी की सरकार बनती रही है। ऐसे में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की ही सरकार बनना तय है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार इसी सप्ताह के अंत तक भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी । दूसरी सूची भी 31 अगस्त तक सार्वजनिक हो जाएगी। गोहाना का नंबर दूसरी सूची में आएगा ।

नामांकन प्रारंभ होने से पहले सब उम्मीदवारों का ऐलान भाजपा द्वारा कर दिया जाएगा। कृष्ण ढुल ने कहा कि भाजपा की उम्मीद से दो सप्ताह पहले आचार संहिता प्रभावी हो गई। लेकिन उन्होंने जोड़ा कि आचार संहिता के लागू होने से सब काम नहीं रुकते । प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बन जाती है। वह कमेटी चुनाव आयोग की पूर्वानुमति से जनहित से जुड़े काम करवाती रहती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आचार संहिता के अचानक लागू होने से गोहाना का जरूर सीधा नुकसान हुआ है। इससे गोहाना को जिला बनाने और वेस्टर्न बाईपास के ऐलान बाधित हो गए । लेकिन प्रदेश में पार्टी की सरकार बनते हुए ये दोनों काम भाजपा प्राथमिकता के आधार पर करेगी । कृष्ण ढुल ने कहा कि लोकसभा चुनावों ने संकेत दे दिया था कि जजपा की दुकान पर अब ज्यादा सामान नहीं बचा है। चुनाव की घोषणा होते ही जिस तरह से जजपा के विधायक भागने लगे हैं, उससे ऐसा लगने लगा है कि आखिर में केवल मां-बेटा ही पार्टी में रह जाएंगे। अमरजीत ढांडा भी जल्दी ही बाहर का रुख कर सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने चुनौती दी कि भाजपा के सत्ता से बाहर होने की भविष्यवाणी करने वाले कांग्रेसी पहले अपना कुनबा तो एक कर लें। उन्होंने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक-दूसरे के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल इस समय कर रहे हैं, उसका तमाशा पूरी दुनिया देख रही है ।

ओलिम्पिक खिलाड़ी विनेश फौगाट को रिसीव करने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के एयरपोर्ट पर जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने सवाल किया कि उन्होंने समान उत्साह अपने निर्वाचन क्षेत्र के पदक विजेता अमन सहरावत समेत प्रदेश के अन्य पदक विजेताओं के लिए क्यों नहीं दिखाया ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button