हरियाणा मांगे हिसाब अभियान में दीपेंद्र गोहाना शहर में करेंगे पदयात्रा
गोहाना :-19 अगस्त : हरियाणा मांगे हिसाब-कांग्रेस से है आस अभियान में बुधवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा गोहाना आएंगे ।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा दोपहर बाद तीन बजे अपनी पदयात्रा का शुभारंभ सोनीपत रोड पर सरकारी विश्रामगृह के सामने स्थित नई सब्जी मंडी से करेंगे। पदयात्रा की अध्यक्षता गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक करेंगे पदयात्रा में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल और जयवीर वाल्मीकि समेत दिग्गज नेता भी शामिल रहेंगे।
पदयात्रा का समापन पुरानी अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन चौक में होगा। इस बीच दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा को पहले यह पदयात्रा 14 अगस्त को करनी थी। पर उस दिन दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान द्वारा जरूरी बैठक बुला ली गई। उसके चलते सांसद को उस दिन का कार्यक्रम स्थगित कर देना पड़ा था।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा इससे पहले बरोदा हलके की पदयात्रा बुटाना गांव से गंगाणा गांव के बस स्टैंड तक कर चुके हैं।



