Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की कैडेट पूजा ने जीता स्वर्ण पदक

गोहाना :-18 अगस्त : शहर में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की एन.सी.सी. की कैडेट पूजा ने कुरुक्षेत्र में हुई दस दिन की सी.ए.टी.सी. में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । इसी कॉलेज की एन.सी.सी. की टुकड़ी उपमंडल स्तर के स्वाधीनता दिवस समारोह में द्वितीय रही। दोनों उपलब्धियों के लिए कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एन.सी.सी. यूनिट की अधिकारी डॉ. एकता वशिष्ठ के अनुसार इस बार सी.ए.टी.सी. का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया। यह सी.ए.टी.सी. पूरे दस दिन चली। इस सी.ए.टी.सी. में गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की कैडेट पूजा ने कैम सीनियर का खिताब जीता। इस पर उसे स्वर्ण पदक प्रदान किया गया ।

डॉ. एकता वशिष्ठ ने आगे बताया कि इसी तरह से शहर के अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर जो राजकीय समारोह हुआ, उसमें परेड में उनके कॉलेज की एन.सी.सी. की गर्ल्स टुकड़ी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button