Breaking NewsGohanaवृक्षारोपण

गोहाना के समाज कल्याण संगठन के साप्ताहिक पौधारोपण अभियान में दादा और पोते ने पौधारोपण करते हुए एक साथ मनाया जन्मदिन

गोहाना :-18 अगस्त: समाज कल्याण संगठन के साप्ताहिक पौधारोपण में रविवार को दादा और पोते ने पौधे रोप कर एक साथ अपना जन्मदिन मनाया। तेजपाल पुत्र इंद्रपाल ने 58वां तथा उनके पोते दुर्गेश पुत्र कमल ने अपना 13वां जन्मदिन बनाया। दोनों ने अलग-अलग पौधे रोपे। यह परिवार शहर में प्रेम नगर में रहता है। साप्ताहिक पौधारोपण अभियान देवी नगर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में हुआ। पौधारोपण की अध्यक्षता समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा ने की। संगठन ने आंवला, जामुन, पापड़ी, अर्जुन, कदंब और नीम के 44 नए पौधे रोपे। साथ में पुराने पौधों की नलाई और गुड़ाई की गई। पौधारोपण के लिए संगठन के जिन सदस्यों ने श्रमदान किया, वे बलजीत, मुकेश, मना ेज, हरीश, प्रवीण, सुभाष, सीता, सुमन, विजेंद्र, जगदीश आदि रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button