AgricultureBreaking NewsGohanaPoliticsSocial

सी.एम. ने चिड़ाना गांव में दिया भरोसा : हर फसल का मिलेगा पूरा मूल्य

गोहाना :-18 अगस्त : रविवार की शाम को सी.एम. नायब सिंह सैनी ने किसानों को भरोसा दिया कि उन्हें उनकी हर पैदावार का भरपूर मूल्य मिलेगा । वह गोहाना-पानीपत मार्ग पर स्थित चिड़ाना गांव में किसानों से मुखातिब हो रहे थे।

नायब सिंह सैनी यमुनानगर से रोहतक जा रहे थे तथा रास्ते में वह किसानों के आग्रह पर चिड़ाना गांव में रुके। बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के नेतृत्व में किसानों ने सी.एम. सैनी का आभार व्यक्त किया कि हरियाणा सरकार ने किसानों की सब फसलें एम.एस.पी. पर खरीदने का निर्णय किया है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

किसानों को अपने संक्षिप्त संबोधन में नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों की पूर्ण रक्षा के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार का हमेशा प्रयास रहा है कि किसानों को उनकी उपज को लाभकारी मूल्य मिले। इसी कड़ी में फसलें एम. एस. पी. पर खरीदी जाएंगी।

इस अवसर पर सोनीपत भाजपा के महासचिव निशांत छौक्कर, वरिष्ठ नेता परमवीर सैनी, महेंद्र चिड़ाना, देवेंद्र चिड़ाना आदि के साथ बड़ी संख्या में चिड़ाना गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button