Breaking NewsGohana

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने अपने शिक्षकों को बांधी राखी

 

गोहाना :-17 अगस्त : गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर गढ़ी उजाले खां गांव में स्थित पी. एम. श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व पर अपने शिक्षकों को राखियां बांधी। छात्राओं द्वारा तैयार राखियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। रक्षाबंधन उत्सव की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सुशील बंसल ने की। राखियों की प्रदर्शनी फैशन डिजाइनिंग की शिक्षिका रमन देवी के मार्गदर्शन में लगाई गई । प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ बी. एड की छात्राओं ने भी देखा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button