पानीपत के हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत ; मृतक सोनीपत अपने घर आया हुआ था, पानीपत के सिटी थाना में था तैनात
हरियाणा के पानीपत पुलिस के एक कर्मचारी को हार्ट अटैक आ गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी सोनीपत व पानीपत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद दोनों जिलों के पुलिस कप्तान ने आपस में बातचीत कर मृतक सतीश कुमार का संस्कार सरकारी परेड से करवाने की प्रक्रिया को शुरू करवाया। पानीपत से पुलिस टीम की एक टुकड़ी सोनीपत के लिए रवाना हो गई है। जोकि वहां पुलिसकर्मी को उसके पैतृक गांव में सलामी के साथ अंतिम विदाई देगी।
सुबह 10 बजे बिगड़ी तबीयत
EHC सतीश कुमार लंबे से पानीपत पुलिस में कार्यरत था। फिलहाल वह पानीपत के सिटी थाना में पोस्टड था। वह थाने में रिकॉर्ड कीपर का काम करता था। पुलिसकर्मी बीती रात अपने घर गया हुआ था।
जहां सोमवार सुबह 10 बजे उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुलाजिम का पैतृक गांव हसनपुर कुराड, थाना मुरथल (सोनीपत) है।



