गोहाना :- गोहाना में अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी हो गई। इसको लेकर मालिकों ने शहर थाना में शिकायत दी। पहले मामले में खंदराई गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह 3 जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे अपनी बाइक रेलवे स्टेशन के पास पुल पर बाइक खड़ी करके नीचे उतरकर सामान लेने के लिए चला गया। उसके बाद पुल पर वापस गया तो वहां उसकी बाइक नहीं मिली।
वहीं दूसरे मामले में पुठी गांव निवासी मिंटू ने पुलिस को बताया कि वह 6 जुलाई को अपनी पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल में आया था। वहां से कोई उसकी बाइक को चोरी कर ले गया। उसने बाइक की तलाश भी की, लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। इस पर पुलिस ने दोनों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



