Breaking NewsChandigarhPoliticsविधानसभा चुनाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 1 अक्टूबर को : नतीजे 4 अक्टूबर को, नामांकन 5 सितंबर से; चुनाव की घोषणा एक महीने पहले

 

चंडीगढ़ :-हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा इलेक्शन कमीशन ने कर दी है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन से लेकर काउंटिंग तक की प्रक्रिया 30 दिन में पूरी हो जाएगी।

नई दिल्ली में देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। हरियाणा में पिछले 3 बार से 12 सितंबर के बाद इलेक्शन की घोषणा होती रही है। नतीजे 15 अक्टूबर के बाद आते रहे हैं। इस बार घोषणा 1 महीने एडवांस हो रही है।

राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगी। 5 सितंबर से ही नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। 8 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी इसलिए नॉमिनेशन के लिए प्रत्याशियों को 7 वर्किंग-डे मिलेंगे। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। नामांकन की पूरी प्रक्रिया 8 दिन चलेगी।

नामांकन-पत्रों की स्क्रूटनी 13 सितंबर को होगी वहीं 14 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के नाते अवकाश रहेगा। 15 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 16 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। कैंडिडेट्स को चुनावी सभाओं और रैलियों के लिए 17 सितंबर से 29 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय मिलेगा। 29 सितंबर की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

30 सितंबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। एक अक्टूबर को मतदान होगा और इसके दो दिन बाद यानि 4 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आएंगे।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर  ने कहा- फाइनल वोटर लिस्ट 27 अगस्त को, पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी होगी
राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में फाइनल वोटर लिस्ट 27 अगस्त को जारी होगी। जिन लोगों ने वोटर कार्ड नहीं बनवाए हैं, आयोग ने उन्हें वोट बनवाने के लिए तकरीबन 10 दिन का समय दिया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 10 हजार 321 मतदाता सौ साल से अधिक उम्र के हैं। राजीव कुमार ने कहा कि देश में पहली बार स्लम और मल्टीस्टोरीज हाउसिंग सोसाइटीज में पोलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत शामिल हैं। ये शहरी इलाके हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि सभी बूथों में पीने के पानी, मेल और फीमेल बाथरूम, कतारों के खड़े लोगों के लिए शेड की व्यवस्था होगी। 85 से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। इसमें पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट्स साथ जा सकते हैं। इसकी वीडियोग्राफी होगी।

चुनाव आयोग के कमिश्नर ने आगे कहा कि ड्रग्स और शराब को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सभी 20,629 पोलिंग स्टेशनों पर सी सी टी वी  कैमरे लगाए जाएंगे। हरियाणा एथलीट्स की लैंड है। यहां के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक में देश का नाम चमकाया है। मतदान बढ़ाने में भी उनका सहयोग रहेगा।

2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा।

हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार चल रही है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 में भाजपा बहुमत से चूक गई। भाजपा को 40 ही सीटें मिली लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बना ली। हालांकि दो महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने की वजह से गठबंधन टूट चुका है। भाजपा निर्दलीय और गोपाल कांडा की हलोपा की मदद से सरकार चला रही है।

भाजपा जल्दी उम्मीदवार घोषित करेगी
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जल्द उम्मीदवार घोषित करेगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने उम्मीदवारों को प्रचार के लिए खुला टाइम देना चाहती है। इसके लिए अब किसी भी वक्त भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

भाजपा में नायब सैनी करेंगे अगुआई, कांग्रेस में हुड्‌डा-सैलजा की लड़ाई
हरियाणा विधानसभा चुनाव को भाजपा सीएम नायब सैनी की अगुआई में लड़ेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह कुछ दिन पहले पंचकूला में ऐलान कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस में अभी सीएम कुर्सी को लेकर लड़ाई चल रही है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा इसके प्रबल दावेदार हैं लेकिन सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की मदद से इसके लिए दावा ठोक रही है। कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर किसी को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button