Breaking NewsChandigarhPoliticsविधानसभा चुनाव

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा आज सम्भव ; चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई; हरियाणा की सैनी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग का बदला टाइम

चंडीगढ़ :-16 अगस्त : हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। आज जेएंडके के साथ हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होगी। हालांकि  वहीं आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का पता चलते ही सरकार भी अलर्ट हो गई है। राज्य की भाजपा सरकार ने आज सुबह 11 बजे मीटिंग बुलाई थी लेकिन अब इसका समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग की टीम हरियाणा का दौरा कर वापस लौटी थी। जिसमें अधिकारियों को संकेत दे दिया था कि चुनावों की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। इसे देखते हुए सीएम नायब सैनी ने भी थोड़ी देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। इसमें सरकार की तरफ से बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

सैनी सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर तक है, 2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा। समय से पहले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार भी अलर्ट हो गई है। सीएम नायब सैनी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और टॉप ब्यूरोक्रेसी को अलर्ट कर दिया है। यही वजह है कि मुख्य मंत्री कार्यालय के ऑफिसर्स देर रात तक काम कर रहे हैं।

हरियाणा में 2.01 करोड़ मतदाता, 20,629 पोलिंग बूथ
हरियाणा में इस बार कुल 2.01 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इसमें 1.06 करोड़ पुरुष, 95 लाख महिला मतदाता हैं। 4.52 लाख से अधिक मतदाता (18-19 वर्ष) पहली बार वोट करेंगे। 85 से ज्यादा उम्र के 2.55 लाख और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता रजिस्टर्ड हुए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

10 हजार से अधिक मतदाता 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। हरियाणा में इस बार विधानसभा चुनाव के लिए 817 पोलिंग बूथ नए बनाए गए हैं, जिसके बाद पोलिंग बूथों की संख्या बढ़कर 20,629 हो गई है।

हरियाणा की लास्ट वोटर लिस्ट 27 अगस्त को पब्लिश की जाएगी। जिसकी एक कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को फ्री में दी जाएगी। हरियाणा दौरे के दौरान भारतीय  चुनाव आयोग की टीम को यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने दी थी। यह भी बताया गया था कि दूसरी अन्य जरूरी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं, 20 अगस्त को इसकी फाइनल रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी।

हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार चल रही है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 में भाजपा बहुमत से चूक गई। भाजपा को 40 ही सीटें मिली लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बना ली। हालांकि अब लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने की वजह से गठबंधन टूट चुका है। भाजपा निर्दलीय और गोपाल कांडा की हलोपा की मदद से सरकार चला रही है।

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जल्द उम्मीदवार घोषित करेगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने उम्मीदवारों को प्रचार के लिए खुला टाइम देना चाहती है। इसके लिए अब किसी भी वक्त भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को भाजपा सीएम नायब सैनी की अगुआई में लड़ेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह कुछ दिन पहले पंचकूला में ऐलान कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस में अभी सीएम कुर्सी को लेकर लड़ाई चल रही है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा इसके प्रबल दावेदार हैं लेकिन सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की मदद से इसके लिए दावा ठोक रही है। कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर किसी को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button