Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

हर घर तिरंगा फाउंडेशन ने गढ़ी गांव में निकाली तिरंगा यात्रा

 

गोहाना :-13 अगस्त : मंगलवार को हर घर तिरंगा फाउंडेशन ने गढ़ी सराय नामदार खां गांव में तिरंगा यात्रा निकाली | यह तिरंगा यात्रा इस गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के साथ महर्षि कश्यप सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता हर घर तिरंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कश्यप और राष्ट्रीय सचिव सुलतान सिंह ने की। तिरंगा यात्रा का संयोजन सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक सतपाल सिंह ने किया। यात्रा में स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button