Breaking NewsGohanaSocial

नीरज मेहता को मिला जे.सी.आई. के जोन-10 के बेस्ट जोन चेयरमैन का अवार्ड

गोहाना :-13 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के कसौली शहर में जे.सी. आई. एलुमनी क्लब इंडिया की नॉर्थ मिडकॉन में जोन -10 के चेयरमैन नीरज मेहता को बेस्ट चेयरमैन का अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें आउटस्टैंडिंग जोन चेयरमैन का यह अवार्ड उत्तर भारत के 14 जोन चेयरमैन में से दिया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नीरज मेहता को आउटस्टैंडिंग जोन चेयरमैन के रूप में प्रथम पुरस्कार सब जोनों के अध्यक्षों के प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर दिया गया। 2018 में नीरज मेहता ने गोहाना में जे.सी.आई. के गोहाना स्टार चैप्टर की संस्थापना की थी । उसी वर्ष ही उनको सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के खिताब से नवाजा गया था। 2020 में मेहता ने आउटस्टैंडिंग कोऑर्डिनेटर का खिताब अपने नाम किया था। अब उन्हें जे.सी.आई. के जोन-10 के बेस्ट चेयरमैन का अवार्ड दिया गया है।

इस उपलब्धि पर नीरज मेहता को गोहाना टीम के सदस्यों में विशाल गोयल, सुशील मेहता, लकी ठकराल, रवि बत्रा, मुकेश देवगन, हैप्पी ग्रोवर और मनोज मेहता ने बधाई दी ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button