Breaking NewsGohanaPatriotismPolitics

तिरंगा यात्रा को गोहाना के एस.डी.एम. ने दिखाई हरी झंडी

गोहाना :-12 अगस्त : शहर के शहीद मदनलाल धींगड़ा स्टेडियम से सोमवार को एस.डी.एम. विवेक आर्य ने हरी झंडी दिखा कर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा चौ. देवीलाल चौक, शहीद भगत सिंह चौक, दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक से होते हुए वापसी में समता चौक में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में गोहाना पुलिस जिला के डी.सी.पी. रवींद्र तोमर, गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और ई. ओ. निशा शर्मा, सोनीपत के डी.ई.ओ. नवीन गुलिया और गोहाना के बी.ई.ओ. अनिल श्योराण आदि भी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस तिरंगा यात्रा में सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के साथ पार्टी के दिग्गजों में वीरेंद्र सिंह आर्य, गुलशन विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, परमवीर सैनी, नरेंद्र गहलावत, महावीर गुप्ता, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने भी भाग लिया ।

एस.डी.एम. विवेक आर्य ने तिरंगे के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button