मदीना में बनेगा वाल्मीकि आश्रम, बरोदा के विधायक इन्दुराज नरवाल ने किया शिलान्यास
गोहाना :-11 अगस्त : बरोदा हलके के मदीना गांव में महर्षि वाल्मीकि का आश्रम बनेगा । महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति द्वारा निर्मित होने वाले इस आश्रम का शिलान्यास रविवार को हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने किया। विधायक इंदुराज नरवाल ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम का शिलान्यास करते हुए कहा कि महर्षि आदि कवि थे। उन्होंने रामायण का जो अनुपम उपहार मानव जाति को दिया, उसने लिए मानवता अनंतकाल तक उनकी कृतज्ञ रहेगी। यह वाल्मीकि ही थे जिन्होंने राम से जन-जन को परिचित करवाया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि, उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि और गांव के सरपंच अमित मलिक के साथ कंवर वाल्मीकि, ईश्वर वाल्मीकि, सुलतान वाल्मीकि, बलवान वाल्मीकि, सुनील भंडेरी आदि भी उपस्थित रहे। वाल्मीकि आश्रम के शिलान्यास के बाद इंदुराज नरवाल गिवाणा, जसराणा और भैंसवान खुर्द सहित विभिन्न गांवों के अनेक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए।



