Breaking NewsGameGohanaPoliticsधरना प्रदर्शन

गोहाना में हरियाणा की बेटी विनेश फौगाट के लिए कांग्रेसी उतरे सड़कों पर जगबीर सिंह मलिक और इंदुराज नरवाल के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

गोहाना :-8 अगस्त : हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट के लिए गुरुवार को गोहाना हलके और बरोदा हलके के कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ सड़कों पर उतरे। दोनों हलकों के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक में धरना दिया। प्रदर्शन का संयुक्त नेतृत्व गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक और बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकारों के साथ भारतीय ओलिम्पिक संघ को कटघरे में खड़ा किया। दोनों विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं ने एक सुर में मांग की कि राज्य की भाजपा सरकार राज्य की बेटी को रजत पदक नहीं, स्वर्ण पदक विजेता की तरह से पुरस्कृत करते हुए पूरा मान-सम्मान प्रदान करे।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जगबीर सिंह मलिक और इंदुराज नरवाल ने कहा कि विनेश फोगाट के खिलाफ गहरी साजिश हो रही जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दोनों विधायकों ने कहा कि न केवल तीनों मुकाबलों में विनेश का वजन ठीक था, उन्होंने तीनों ही मुकाबले जीते भी। ऐसे में रजत पदक पर उनका हक बनता है जो उन्हें मिलना चाहिए ।

मलिक और नरवाल ने कहा कि चूक कहां हुई, इसकी जांच के साथ इस के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलिम्पिक संघ को अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक संघ के सामने इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाना चाहिए। गोहाना हलके और बरोदा हलके के विधायकों ने कहा कि भारतीय ओलिम्पिक संघ को आधिकारिक रूप से और अपने स्तर पर विनेश फोगाट को डिस्क्वालीफाई करने के फैसले को चुनौती देनी चाहिए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button