Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में पुलिस कर्मचारी को धक्का दे कर थाने से भाग निकले दो आरोपी, रिमांड पर लेकर की जा रही थी पूछताछ, पुलिस ने दोबारा पकड़े

गोहाना :-8 अगस्त : शहर थाना गोहाना से चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गए। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। आरोपियों के भागने के तुरंत बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ देर बाद दोनों को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

हवलदार सुनील ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को बाइक चोरी के मामले में आरोपित खटीक बस्ती के अभिषेक और विष्णु नगर के अमित को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। थाना परिसर में गेट के निकट अनुसंधान अधिकारियों का कमरा है ।

बुधवार शाम को उस कमरे में पुलिस कर्मचारी आरोपियों की सुरक्षा निगरानी में लेकर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक अमित खड़े हुए और पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर भाग गए। पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे रेलवे लाइन की तरफ भाग निकले।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मामले में जांच अधिकारी ASI सत्यनारायण ने बताया कि वे बुधवार शाम को थाने के गेट पर थे। इसी बीच HC सुनील ने एक लिखित शिकायत देकर बताया कि पुलिस रिमांड पर चल रहे दो चोरी के आरोपी अभिषेक व अमित थाने से फरार हो गए हैं। पुलिस ने गोहाना सिटी थाना में उनके खिलाफ धारा 262/264(a) BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

आरोपियों के थाने से भागने के बारे में पता लगने पर अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें क्षेत्र में उतरी। कुछ समय बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया। न्यायालय के आदेश पर उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि कुछ समय बाद ही दोनों आरोपियों को शहर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button