हरियाली तीज पर हरियाणा कला परिषद और संस्कार भारती ने उत्सव गोहाना के हरियाणा पब्लिक स्कूल में किया आयोजित
तीज के उत्सव पर चाक पर बना कर दिखाए मिट्टी के बर्तन
गोहाना :-7 अगस्त : बुधवार को हरियाली तीज पर हरियाणा कला परिषद के सहयोग से संस्कार भारती की गोहाना इकाई ने उत्सव हरियाणा पब्लिक स्कूल ने आयोजित किया | इस उत्सव में रामफल प्रजापति ने मौके पर चक्के पर मिट्टी के बर्तन बना कर दिखाए। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सुरेंद्र गर्ग ने की। मुख्य अतिथि सोनीपत मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह दहिया और गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य रहे । संयोजन संत लाल रोहिल्ला की टीम ने किया ।
विशेष सहयोग सेवा भारती और आहुति का रहा मार्गदर्शन हरीश कर्नाटक, परमानंद लोहिया और दलबीर दांगी ने किया। हरियाणा कला परिषद की टीम ने मनोज जाले और दिनेश कुमार के निर्देशन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरियाणा पब्लिक स्कूल के एम.डी. हरि प्रकाश गौड़ और प्रिंसिपल सुदेश उप्पल का सानिध्य रहा। स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम स्थल पर रंगोली भी बनाई ।



