गोहाना के एस डी एम विवेक आर्य ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
गोहाना :-5 अगस्त : गोहाना के एस डी एम विवेक आर्य आई ए एस ने अपने सोनीपत रोड स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को होने वाले समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाने व पौधारोपण करने बारे सभी अधिकारियों की मिटिंग ली। और निर्देश दिये कि सभी विभाग पूर्व की भांति अपनी तैयारीओ में जुट जाये, ताकि स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा सके और पौधारोपण के लिये भी निर्देश दिये कि प्रधान मंत्री जी की मुहिम एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत सभी विभाग जगह चिहित कर ले | जैसे कि कार्यालय का प्रांगण, नहर विभाग की पटरी और पी डब्लू डी विभाग, बिजली विभाग एवं सभी विभागो को इस जनहित
के कार्य को आगे बढाना है। इसलिये सभी विभागों के अधिकारी एक पौधा अवश्य लगायें ताकि वातावरण स्वच्छ रह सके। इस मौके पर सिचाई विभाग के एक्स ई एन पुनीत साहनी, बी डी पी ओ गोहाना परमजीत रंगा, बी डी पी ओ कथूरा अकुर एस एफ पी ओ राजकुमार, गोहाना नगर परिषद की ई. ओ. निशा शर्मा आदि सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
