अपने परिवार की चौथी नेत्रदाता बनीं निर्मला देवी
गोहाना : 6 अगस्त : मंगलवार को रक्तदान-नेत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति ने 1012वां नेत्रदान निर्मला देवी का करवाया ।
उनके नेत्रदान को स्वीकार करने के लिए दिल्ली के श्राफ आई सेंटर की टीम पहुंची। निर्मला देवी अपने परिवार की चौथी नेत्रदाता हैं। उनसे पहले उनके पति, बहन और जीजा का भी नेत्रदान हो चुका है। निर्मला देवी की बहन मनोहरी देवी थीं। ये दोनों बहनें एक ही घर में सगे भाइयों से विवाहित थीं। निर्मला के जीवनसाथी स्व. दुलीचंद और मनोहरी देवी के पति स्व. मांगेराम थे। दोनों भाइयों और मनोहरी देवी की जब मृत्यु हुई, उन तीनों का नेत्रदान परिवार द्वारा करवाया गया था। निर्मला देवी ने आखिरी सांस मंगलवार को ही ली। उनके नेत्रदान की पहल बेटे-बहू राम सिंह और सुनीता, सुमेर सिंह और राम प्यारी, बलबीर सिंह और सुनीता के साथ बेटी-दामाद रतनी देवी और राजेंद्र सिंह ने की। नेत्रदान के लिए आहुति से संपर्क पंकज सैनी ने किया। आहुति की टीम सुरेंद्र विश्वास, सन्नी निरंकारी और विक्रम सैनी पर आधारित थी । श्राफ आई सेंटर से टेक्नीशियन शैल कुमार की टीम आई।



