गोहाना के तीनों जजों और एस.डी.एम. ने किया न्यायिक परिसर में पार्किंग का शिलान्यास
गोहाना :-5 अगस्त : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित न्यायिक परिसर में पी.डब्ल्यू.डी. वकीलों के लिए अलग पार्किंग का निर्माण करेगी। इस पार्किंग स्थल का सोमवार को संयुक्त रूप से शिलान्यास न्यायपालिका के तीनों जजों और एस.डी.एम. ने किया । पार्किंग शिलान्यास की अध्यक्षता गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य ने की । संयोजन बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष बंसल और सचिव मनजीत लठवाल ने किया । नारियल फोड़ कर शिलान्यास एस.डी.जे.एम. खुशबू गोयल, जे.एम.आई. सी. डॉ. ज्योति और जे.एम.आई. सी. कोमल राव तथा एस.डी.एम. विवेक आर्य ने किया । निर्माण कार्य पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे तथा पार्किंग स्थल को एक महीने में तैयार कर दिया जाएगा।
वर्तमान में वकीलों के वाहन मुवक्किलों के वाहनों के साथ ही खड़े होते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य के अनुसार पार्किंग 120 फुट गुणा 120 फुट में बनेगी। प्रथम चरण में निर्माण 50 फुट गुणा 120 फुट भूक्षेत्र में होगा। दूसरे चरण में शेष स्थान का प्रयोग किया जाएगा।
