Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना नगर परिषद ने 1000 बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर किया मंजूर

गोहाना :-4 अगस्त : गोहाना नगर परिषद ने एजेंसी को शहर में से एक हजार बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर अलॉट कर दिया है। एजेंसी को बड़े पशु के 836 रुपये व छोटे पशु के 336 रुपये का प्रति पशु भुगतान किया जाएगा। एजेंसी की तरफ से जल्द ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहरवासी गलियों व सड़कों पर बेसहारा पशुओं से परेशान हैं। शहरवासियों ने नगर परिषद से कई बार बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। इसके चलते नगर परिषद ने टेंडर अलॉट कर इन पशुओं को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ लिया जाएगा। शहरवासियों का कहना है कि बेसहारा पशुओं की वजह से शहर में रोजाना हादसे हो रहे थे।

नगर परिषद की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया गया है। इन बेसहारा पशुओं को पानीपत रोड स्थित नंदीशाला में भेजा जाएगा। जल्द ही शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा।

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button