सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का प्रतिनिधिमंडल विवाहों में 3-जी फैक्टर पर पाबंदी के लिए मिलेगा 6 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल से
गोहाना :-4 अगस्त: सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का प्रतिनिधिमंडल 6 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल से मिलेगा । यह प्रतिनिधिमंडल विवाहों में 3-जी फैक्टर पर पाबंदी की मांग करेगा। यह जानकारी गठवाला खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मदीना ने दी। उनके अनुसार 3-जी में प्रथम जी गोत्र, दूसरा जी गांव और दूसरा जी ग्वांड यानी पड़ोसी गांव है। इस के लिए विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग खापों की न केवल पंचायतें हो चुकी हैं अपितु अपनी भावना से प्रदेश स्तर के नेतृत्व को भी अवगत करवा चुकी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय विधि मंत्री से भेंट के बाद अब गृह मंत्री और पी.एम. से भी मुलाकात का समय मांगा जाएगा। अशोक मदीना ने कहा कि पंचायत का प्रतिनिधिमंडल देश की सरकार को यह भी स्पष्ट कर देगा कि पंचायतें न तो प्रेम विवाहों के विरुद्ध हैं, न ही अंतरजातीय विवाहों के, वे तो इतनाभर चाहती हैं कि विवाह किसी भी प्रकार का क्यों न हो, उसमें दूल्हे और दुल्हन के परिवारों की सहमति जरूरी होनी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल लिव-इन रिलेशनशिप को भी अवैध
घोषित करने की मांग करेगा



