कारगिल विजय दिवस पर रिटायर्ड मेजर राम कुमार को गीता विद्या मंदिर ने किया सम्मानित
गोहाना :-26 जुलाई : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर ( जी. वी. एम.) द्वारा शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर रिटायर्ड मेजर राम कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि सूक्ष्म निरीक्षण और सशक्त योजना से चढ़ाई करते हुए भारत के जवानों ने दुश्मन पर विजय प्राप्त की। स्कूल के मैनेजर डॉ. मनोज शर्मा ने वीर रस की कविता का वाचन किया। मंच संचालन कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान ने किया। प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने जिन जगहों पर कब्जा कर लिया था, देश के जांबाज जवानों ने उन दुर्गम स्थलों पर दोबारा तिरंगा फहरा दिया था। कार्यक्रम का संयोजन चाणक्य सदन ने किया । कक्षा 7 के छात्र हृदय ने देश भक्ति की कविता पर नृत्य प्रस्तुत किया। लघु नाटिका और प्रोजेक्टर के माध्यम से कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के बुलंद हौंसले की बानगी दिखी। इस कार्यक्रम में शिक्षिकाओं में विनिका, सोनिया जावा, ललिता गिरधर, मुनेश, रचना शर्मा और सोनिया जैन का विशेष सहयोग रहा।


