Breaking NewsGohanaSocial
लायंस क्लब-गोहाना द्वारा गांव खंदराई में आयोजित जल संरक्षण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम
गोहाना :-25 जुलाई : गुरुवार को लायंस क्लब-गोहाना द्वारा गांव खंदराई में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जल संरक्षण विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग में दिव्या प्रथम, संजना द्वितीय और सोनिया तृतीय रहीं । प्रतियोगिताओं की संयुक्त अध्यक्षता लायंस क्लब-गोहाना के अध्यक्ष सी. एल. कथूरिया और मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल लवल किशोर शर्मा ने की। निबंध लेखन की प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। कक्षा 9 से 12 के सीनियर वर्ग में शुभम प्रथम, साक्षी द्वितीय और राधिका तृतीय, कक्षा 6 से 8 के जूनियर वर्ग में प्रतिज्ञा प्रथम, अक्षिता द्वितीय और हर्षिता तृतीय स्थान पर रहे। परियोजना निदेशक गुलशन तनेजा और गुरुबख्श बजाज रहे।



