गोहाना :- गीता विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रोबोटिक मॉडल, प्लास्टिक से पेट्रोलियम का वर्किंग मॉडल, एयर वाटर पोल्यूशन, फाइबर फैब्रिक, इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शित किए। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष परमानंद, प्रबंधक सुरेंद्र गर्ग ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रूचि रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन को सरल बनाता है। विज्ञान बहुत सरल विषय है। विद्यार्थियों को विज्ञान को समझकर पढ़ना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य अश्विनी कुमार, विनोद जैन आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close


