गोहाना | बरोदा रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी युवक की बाइक चोरी हो गई। इसको लेकर उसने शहर थाना में शिकायत दी। खंदराई निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को उसकी पत्नी बरोदा रोड स्थित अभिषेक अस्पताल में दाखिल थी। वह अपनी पत्नी के पास आया था। इस दौरान वह अपनी बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। जब शाम को बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली।
Check Also
Close



