Breaking NewsEducationGohanaSocial
सी.ए. बनने पर गीता विद्या मंदिर ने सम्मानित किए नवीन और रितिक

गोहाना :-21 जुलाई : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर ( जी. वी. एम.) द्वारा अपने दो पूर्व छात्रों-नवीन और रितिक को सम्मानित किया गया। दोनों पूर्व विद्यार्थियों को स्कूल ने इसी माह 10 जुलाई को इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित परिणाम में सी. ए. बनने पर सम्मानित किया ।
गीता विद्या मंदिर के इस बार तीन पूर्व छात्र सी.ए. बने हैं। इन में से रितिका गोयल पुत्री राजेंद्र गोयल को पहले ही
सम्मानित किया जा चुका है। सी.ए. बने शेष दो पूर्व छात्र-नवीन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार तथा रितिक कुमार पुत्र राजेश कुमार हैं।
सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की। उन्होंने नवीन और रितिक को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


