गोहाना | शहर में लघु सचिवालय परिसर में शनिवार को एसीपी सोमबीर ने गोहाना क्षेत्र के प्रबंधक अफसरों की बैठक ली। इसमें गोहाना क्षेत्र के कबाड़ व्यापारी भी शामिल हुए। इस दौरान एसीपी सोमबीर ने कबाड़ व्यापारियों को चोरीशुदा सामान न खरीदने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी कबाड़ व्यापारी द्वारा चोरीशुदा सामान खरीदने की सूचना प्राप्त हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



