Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के सैन चौक के सौन्दर्यीकरण का नगर परिषद की चेयरपर्सन ने किया शिलान्यास

गोहाना :-20 जुलाई : नगर परिषद द्वारा गोहाना-रोहतक मार्ग पर ड्रेन नंबर 8 के पुल के निकट सैन चौक का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। 15 लाख रुपए से डेढ़ महीने में होने वाले इस कार्य का शिलान्यास शनिवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने नारियल फोड़ कर किया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना नगर परिषद ने शहर के कायाकल्प के लिए पहले से बने चौकों के सौंदर्यीकरण का अभियान छेड़ा है। इसी क्रम में सैन चौक का सौन्दर्यीकरण होना है। सौंदर्यीकरण के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता 52 परगना के अध्यक्ष दिलबाग बाजवान और नगर पार्षद राजेश उर्फ सोनू सैन ने की। इस चौक में महाराजा सैन भगत की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा की व्यवस्था
सैन समाज के स्तर पर की जाएगी। सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया में नगर परिषद धौलपुर और ग्रेनाइट पत्थर का प्रयोग करेगी। चौक में आकर्षक लाइट और विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्य डेढ़ माह में पूरे करने का आदेश दिया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य, नगर पार्षद रमेश परुथी, मुकेश देवगन, भगवती सुनील राजपाल, निपुण सहरावत, ज्योति नान्हा राम, सोनिया कौशिक और जगदीश राय मदीना के साथ नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति और भाजपा के दिग्गज नेता इंद्रजीत विरमानी भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button