Breaking NewsEducationGohanaSocial

हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए हरियाणवी लोकनृत्य कार्यशाला प्रारंभ

गोहाना :-18 जुलाई : हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा गांव बुटाना स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला आयोजित की गई । यह कार्यशाला तीन अगस्त तक चलेगी। प्रशिक्षक सुधीर दिलावर एवं सह प्रशिक्षक राम भतेरी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। राम भतेरी ने कहा कि प्राचीन हरियाणवी लोक परंपराओं और नृत्यों को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। शिक्षक युवा पीढ़ी को हरियाणवी लोक परंपराओं से अवगत करवाएं। हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने विशेष रुचि लेकर इसके लिए जगह-जगह कार्यशालाएं प्रारंभ करवाई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में हरियाणवी लोक नृत्य एवं लोक गायन के प्रति रुचि पैदा करके इस हरियाणवी सभ्यता को बचाना है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button