Breaking NewsDelhiSocial

गरिमापूर्ण कार्यक्रम में बीपीएमएस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

अध्यक्ष राजेश चेतन ने गिनाए कई नए संकल्प

नई दिल्ली :-भिवानी परिवार मैत्री संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य एन डी गुप्ता के सान्निध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान भिवानी परिवार मैत्री संघ के वर्ष 2024-27 के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य चुनाव अधिकारी जे एस गुप्ता, चुनाव आयुक्त के एल गर्ग एवं अभय जैन की देखरेख में हुआ। जे एस गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजेश चेतन ने संस्था के अध्यक्ष, दिनेश गुप्ता- महासचिव, पवन मोडा- कोषाध्यक्ष, हंसराज रल्हन-उपाध्यक्ष, विनय सिंघल-उपाध्यक्ष, मनीष गोयल- संगठन मंत्री, मीनाक्षी गर्ग-सचिव, संजय गुप्ता-संयुक्त सचिव, दीपक गुप्ता- संयुक्त सचिव, प्रमोद कुमार शर्मा-प्रचार मंत्री, संजय जैन (करोल बाग) एवं संजय जैन (प्रशांत विहार) ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि इन सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है।

इसके साथ-साथ विभिन्न सेवा समितियों के संयोजकों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया । जिनमें संजय अग्रवाल, गोविंद राम बंसल, सचिन मेहता, सुनील शर्मा, संजय गोयल, महेंद्र चावला, अमरदीप सिंघल, सुनील बंसल, उमेश मित्तल, महादेव जिंदल, पूजा बंसल एवं कांता बजाज शामिल रहे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता ने बीपीएमएस के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और अपने सांसद कोष से यथासंभव मदद देने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अमेरिका से आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सक डा. रमेश गुप्ता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। 40 साल अमेरिका में प्रैक्टिस करने के बाद अब वह भारत को ही अपनी कार्यस्थली बनाएंगे। उन्होंने बीपीएमएस को अपने मिशन पूरे करने के लिए पांच लाख रुपए का अंशदान देने की घोषणा की व संस्था के संरक्षक मंडल में शामिल होने की सहर्ष सहमति भी दी।

संस्था के पुनः निर्वाचित अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने बताया कि जिले से महानगरों में आकर बसे परिवारों को मैत्रीपूर्ण माहौल देना, देश व प्रदेश की कला-संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को देश की एकता व अखंता के लिए प्रेरित करना संस्था का उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि बीपीएमएस ने अपने तमाम सामाजिक सरोकारों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल के दौरान 16 शिविरों में एक हजार से अधिक नेत्र रोगियों की निशुल्क कैटरैक्ट सर्जरी करवाई गई। इसके अलावा ‘मिशन पिंक’ के तहत 84 कैंसर मरीजों को हर स्तर की मदद उपलब्ध करवाई गई। ऐसे कार्यों की सूची बहुत लंबी है जिसने संस्था की कीर्ति को देश दुनिया में पहुंचाया।

राजेश चेतन ने बताया कि नए कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में इतने कार्य करवाए जाएंगे कि भिवानी परिवार मैत्री संघ पूरे देश की सामाजिक संस्थाओं के लिए नजीर और रोल माडल बन जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। संस्था के पूर्वप्रधान  नवल किशोर गोयल, सुरेश गुप्ता, पवन कंसल सहित कई अन्य महानुभाव भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button