समाज कल्याण संगठन ने गोहाना के वृद्ध और अनाथ आश्रम में रोपे 37 नए पौधे
गोहाना :-14 जुलाई : समाज कल्याण संगठन ने रविवार को अपना साप्ताहिक पौधारोपण गोहाना-पानीपत मार्ग पर लावारिस पीड़ित गौशाला के सामने स्थित वृद्ध और अनाथ आश्रम में किया। आश्रम में विभिन्न किस्मों के 37 नए पौधे रोपे गए। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा ने की। पौधारोपण और अनाथ आश्रम के संचालक डॉ. मनजीत जांगड़ा और रोहित बधवार ने किया। उनके साथ बुजुर्ग लक्ष्मी नारायण और रमेश चंद्र ने भी पौधे रोपे। आश्रम में पालम खीरा, वृद्ध अर्जुन, नीम और जामुन के पौधे रोपे गए। आश्रम में रोपे गए प्रत्येक पौधे को ट्री गार्ड से संरक्षित किया गया। पुराने लगे पौधों को पशुओं की पकड़ से सुरक्षित रखने के लिए उनकी जाली की ऊंचाई बढ़ाई गई। पुराने पौधों की नुलाई भी की गई। पौधारोपण के लिए श्रमदान बलजीत जांगड़ा, मनोज कुमार, जगदीश अस्सीवाल, प्रवीण कुमार, सुभाष रिटायर्ड वन दरोगा, पवन कुमार, राकेश कुमार, हरीश पांचाल, अभिमन्यु शर्मा, डॉ. विजेंद्र कुमार आदि ने किया।



