AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना पुलिस के डी.सी.पी. के नेतृत्व में गोहाना में निकाला गया फ्लैग मार्च

गोहाना :-13 जुलाई : पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डी.सी.पी. रविंद्र सिंह तोमर ने किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। लोगों से कहा गया कि वे कानून व्यवस्था का पालन करें। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च
सोनीपत रोड, अंबेडकर चौक, समता चौक, छोटूराम चौक, सिविल रोड, महम रोड, रोहतक रोड, बरोदा रोड व जींद रोड पर निकाला गया। फ्लैग मार्च में शहर थाना के प्रभारी मोहन सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button