AdministrationBreaking NewsGohana

हरियाणा में घर-घर से कूड़ा बटोरने की सर्विस अब मुफ्त प्रॉपर्टी टैक्स में जुड़ कर आता था गार्बेज टैक्स, सरकार ने कर दिया समाप्त

गोहाना :-12 जुलाई : अब घर-घर से कूड़ा बटोरने की सर्विस पूरी तरह से मुफ्त होगी तथा इस के लिए जनता को भविष्य में कोई भी पेमेंट नहीं करनी होगी। यह जानकारी शुक्रवार की शाम को हरियाणा नगर पालिका एवं नगर परिषद एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष रजनी इंद्रजीत विरमानी ने राज्य के नगर विकास मंत्री सुभाष सुधा के हवाले से दी। उनके अनुसार मंत्री ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि गार्बेज टैक्स, जो प्रॉपर्टी टैक्स में जुड़ कर आता था, उसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदेश अध्यक्ष रजनी इंद्रजीत विरमानी गोहाना नगर परिषद की निरंतर दूसरी बार चेयरपर्सन बनी हैं। उनका कहना है कि उनकी एसोसिएशन लंबे समय से यह मांग कर रही थी कि गार्बेज टैक्स को समाप्त कर दिया जाना चाहिए तथा इस के अंतर्गत शहरी अंचल में घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने की सुविधा जनमानस को नि:शुल्क रूप से उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इस मांग को प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करते हुए मूर्त रूप प्रदान कर दिया है।

हरियाणा नगर पालिका एवं नगर परिषद एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष रजनी इंद्रजीत विरमानी ने गार्बेज टैक्स समाप्त करने का जनभावना का सम्मान बताते हुए प्रदेश के सी.एम. नायब सिंह सैनी, नगर विकास मंत्री सुभाष सुधा के साथ प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का आभार व्यक्त किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button