Breaking NewsPoliticsSonipat

हरियाणा में कांग्रेस को झटका: सोनीपत मेयर निखिल मदान ने दिया इस्तीफा, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन

सोनीपत :-11 जुलाई : हरियाणा में भाजपा का कुनबा बढ़ने वाला है। सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामेंगे। कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने के बाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता था।

सोनीपत नगर निगम के पहले मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और दायित्व को छोड़ते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आज ही उन्होंने दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के समक्ष विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने के बाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता और सोनीपत के पहले मेयर बने थे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बतरा को 13817 वोटों से हराया था। निखिल की यह जीत प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी। करीब साढ़े तीन साल बाद अब निखिल का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है और भाजपाई होने जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हालांकि, लंबे समय से निखिल मदान के भाजपा में जाने की चर्चा थी। वह हर बार इनको मात्र अफवाह कहकर टाल देते थे। बताया जा रहा है कि निखिल के भाजपा में शामिल होने की पटकथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के केंद्र में मंत्री बनने के बाद से लिखी जाने लगी और इसे अब सिरे चढ़ाया जा रहा है। एक दिन पहले ही भाजपा ने सोनीपत के राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है

टिकट के बढ़े दावेदारों के साथ पुराने नेताओं की चिंता बढ़ी
मेयर निखिल मदान को मजबूत पंजाबी चेहरा माना जाता है। उनके भाजपा में आने से भाजपा के पुराने नेताओं की चिंता बढ़ना लाजिमी है। मेयर चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद कांग्रेस की टिकट पर लड़ते हुए निखिल ने जीत दर्ज की थी। इनसे पहले भाजपा में पूर्व मंत्री कविता जैन, राजीव जैन, ललित बतरा, तरूण देवीदास, योगेश पाल अरोड़ा व डॉ. ओपी परूथी चुनाव की तैयारियों में लगे हैं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

सीएम सैनी ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता निखिल मदान के बीजेपी में शामिल होने पर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता रहे निखिल मदान अपने पूरे साथियों के साथ बीजेपी में आज शामिल हुए हैं। मैं उनका और सभी लोगों का स्वागत करता हूं। हम सब अक्टूबर महीने में हरियाणा में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button