AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना में बिना नक्शा पास कराए बनाई 2 मंजिला कोठी पर चला बुलडोज़र, पुलिस के साथ पहुंचे नगर परिषद के अधिकारी

गोहाना :-10 जुलाई : गोहाना में प्रशासन ने चोपड़ा कॉलोनी में बनी एक कोठी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नगर परिषद गोहाना के अधिकारियों का दावा है कि कोठी बिना नक्शा पास कराए अवैध तौर से बनाई गई थी।

जानकारी के अनुसार करीब 6 साल पहले गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में कोठी बनाई थी। आरोप है कि कोठी का नक्शा नगर परिषद गोहाना से पास नहीं कराया गया था। इसको लेकर नगर परिषद द्वारा कई बार नोटिस जारी करने का भी दावा किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बताया गया है कि कोठी के मालिक का नाम 15 सितंबर 2023 को लाठ गांव में रमेश और राज सिंह की हत्या में आया था। दोनों पर दिनदहाड़े करीब 15 गोलियां चलाई गई थी। बुधवार को नगर परिषद की टीम बुलडोजर लेकर गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में पहुंची और कोठी को तोड़ दिया।

इस दौरान नगर परिषद अधिकारी बृजेश हुड्डा, भवन इंस्पेक्टर विजय सिक्का और पुलिस एसीपी सोमबीर देशवाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कोठी को बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से खड़ा किया गया था। नगर परिषद के नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया था। इसी कारण आज कोठी को तोड़ा गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button