Breaking NewsEducationGohana
इशिका पांचाल को मिली श्री विजय विभोर छात्रवृत्ति

गोहाना :-9 जुलाई : मंगलवार को हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति द्वारा बी. एस. सी. नर्सिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा इशिका पांचाल को श्री विजय विभोर छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह छात्रवृत्ति शहर में आदर्श नगर में स्थित समिति के महासचिव जितेंद्र शर्मा के कैंप कार्यालय में दी गई। समिति के महम खेड़ी से पहुंचे अध्यक्ष बलजीत पांचाल ने बताया कि हमारा पांचाल समाज शिक्षा समिति होनहार विद्यार्थियों की हर संभव मदद करती है। श्री विजय विभोर छात्रवृत्ति के लिए चयनित इशिका पांचाल को फीस के रूप में दी गई। इस साल का स्वामी भीष्म अवार्ड भी गोहाना के शिव कुमार पांचाल को दिया गया है।


