Breaking NewsGohanaSocial

जुलाई में जन्मे बिजली पेंशनरों का गोहाना में मनाया जाएगा सामूहिक जन्मदिन

 

गोहाना :-8 जुलाई : बिजली महकमे के जिन पेंशनरों का जन्म जुलाई के महीने में हुआ, उन सब का जन्मदिन सामूहिक रूप से बुधवार को सुबह 9:30 बजे शहर के 132 के. वी. क्षमता के पावर हाउस में मनाया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की गोहाना यूनिट के महासचिव राज सिंह मलिक ने दी। उनके अनुसार इस आयोजन में कैशलेस मेडिकल कार्ड के लिए पेंशनरों के फार्म भी भरवाए जाएंगे जिसके लिए उनको आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रतियों के साथ जिस बैंक खाते में पेंशन आती हो, उसकी पासबुक, ग्रुप फोटो, आश्रित के आधार कार्ड की प्रति अपने साथ लानी होगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button