Breaking NewsGohanaSocial

गुरुग्राम में नियुक्त पुलिस अधिकारी के घर बेटी के जन्म पर अपने गांव बलि ब्राह्मणान में किया कुआं पूजन

गोहाना :-5 जुलाई : बलि ब्राह्मणान गांव निवासी और इस समय गुरुग्राम में नियुक्त हरियाणा पुलिस के अधिकारी अरुण शर्मा और उनकी पत्नी मीनू शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ । इसकी खुशी में कुआं पूजन करने के साथ गांव के लिए प्रसाद के रूप में खुला भंडारा आयोजित किया गया। बच्ची की दादी राज रानी पत्नी स्व. सुरेश शर्मा ने बताया कि उनके बेटे के घर पहले से एक बेटा है। दूसरी औलाद के रूप में बेटी का जन्म हुआ। बच्ची के चाचा प्रदीप शर्मा का कहना है कि परिवार को बेटी के जन्म पर बेटे से ज्यादा खुशी हुई। कुआं पूजन में नवजात बालिका को आशीर्वाद देने के लिए रभड़ा गांव स्थित डेरा बाबा मजलिस नाथ के वर्तमान महंत बाबा चमन नाथ और बलि ब्राह्मणान गांव की गौशाला के अध्यक्ष मास्टर प्रेम सिंह भी पहुंचे। इस अवसर पर संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, कमला शर्मा, निर्मला देवी, रोशनी देवी, बलजीत कौशिक आदि परिजन भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button