एन.सी.सी. के 10 दिन के कैंप में गोहाना के गीता विद्या मंदिर के कैडेट्स ने जीते 11 पदक

गोहाना :-3 जुलाई : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर के एन.सी.सी. के कैडेट्स ने जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित 10 दिन के एन.सी.सी. कैंप में शानदार प्रदर्शन किया। इस स्कूल के कैडेट्स ने कैंप में 11 पदक अपने नाम किए। बुधवार को स्कूल में वापस लौटने पर कैडेट्स को प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने सम्मानित किया।
चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में एन.सी.सी. का दस दिन का कैंप आयोजित किया गया। इस एन.सी.सी. कैंप में गोहाना के गीता विद्या मंदिर के कैडेट्स ने एन.सी.सी.अधिकारी अमित कुमार के मार्गदर्शन में भाग लिया। अमित कुमार ने दावा किया कि इस एन.सी.सी. कैंप में उनके स्कूल के कैडेट्स ने 11 पदक प्राप्त किए। यूनिवर्सिटी से स्कूल के कैडेट्स बुधवार को वापस लौटे।
एन.सी.सी. के कैडेट्स और उनके अधिकारी को प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने सम्मानित किया ।


