Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में श्रम विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रात को सोनीपत से ड्यूटी से नहीं लौटा, सुबह शव गोहाना की मीट मार्केट में मिला

गोहाना :-3 जुलाई : शहर में विष्णु नगर के और श्रम विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव बस स्टैंड के निकट मीट मार्केट के सामने रोड के किनारे मिला। शहर थाना गोहाना और एफ.एस.एल. की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच कर रही है। विष्णु नगर में रहने वाले ओमवीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जय भगवान (40) श्रम विभाग में एच.के.आर.एन. के तहत नौकरी पर लगा हुआ था। मंगलवार को वह घर से सोनीपत ड्यूटी पर गया था। इसके बाद वह रात को वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि रात को वह किसी जानकार के पास रुक गया होगा। बुधवार सुबह राहगीरों ने बस स्टैंड के निकट मीट मार्केट के सामने रोड के किनारे युवक का शव पड़ा देखकर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक औंधे मुंह पड़ा था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके बाद शहर थाना गोहाना से पुलिस की टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद एफ.एस.एल. की टीम भी पहुंची और बारीकी से जांच की। युवक का शव मिलने की जानकारी मिलने पर ओमवीर भी मौके पर पहुंच गया और उसने अपने भाई की शिनाख्त की।

नागरिक अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा लैब में भिजवाया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button