Breaking NewsGohanaSocial

जे.सी.आई.-गोहाना स्टार रक्तदाताओं को भेंट करेगी हेलमेट

 

गोहाना :-2 जुलाई : जे.सी. आई. गोहाना स्टार पुरानी सब्जी मंडी के निकट स्थित अपने कार्यालय में 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। इस शिविर में रक्तदान करने वाले नागरिकों को हेलमेट भेंट किए जाएंगे। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता जे.सी. आई. – गोहाना स्टार के अध्यक्ष रवि बत्रा करेंगे। मार्गदर्शन नीरज मेहता, हैप्पी ग्रोवर, सुशील मेहता, पंकज कटारिया, मोहित मेहता, राजन मल्होत्रा और लक्की ठकराल का रहेगा। शिविर के संयोजन के लिए गठित कमेटी में चंद्रमोहन मल्होत्रा, हर्ष सिंधवानी, शंटी बावा, रिंकू चावला, मुकेश देवगन और मनोज ठकराल हैं। रक्त के संकलन के लिए सोनीपत के रोटरी ब्लड बैंक की टीम पहुंचेगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button