Breaking NewsGohanaSocial
लायंस क्लब-गोहाना सिटी ने दिव्यांग बच्चों के लिए भेंट किया महीने का राशन

गोहाना:-1 जुलाई : लायंस क्लब-गोहाना सिटी. ( एल.सी.जी.सी.) की नई टीम सोमवार को पुरानी अनाज मंडी की रेलवे कॉलोनी में स्थित दिव्यांग बच्चों के स्नेह स्पेशल स्कूल में पहुंची । अध्यक्षता एल.सी.जी.सी. के नए अध्यक्ष संजय मंगल ने की। मार्गदर्शन अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष रामधारी जिंदल ने किया। टीम ने दिव्यांग बच्चों के लिए महीनेभर का राशन भेंट किया ।
एल.सी. जी. सी. की टीम में सचिव प्रवीण मित्तल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता के साथ सुमित मित्तल, अनिल गोयल, सुमेर जैन, पंकज गर्ग, ब्रजेश गोयल, ब्रजमोहन गर्ग, सुनील गर्ग और पवन गर्ग थे। इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन दिनेश मित्तल और को-चेयरमैन सुमित गर्ग रहे।
एल.सी.जी.सी. की टीम ने स्नेह स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों को जूस, नमकीन और मिठाइयां भी भेंट कीं ।



