अमित शाह से जीत का मंत्र लेकर पंचकूला से लौटे गोहाना के भाजपाई

गोहाना :-30 जून : शनिवार को पंचकूला में पधारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जीत का मंत्र ले कर लौटे गोहाना हलके और बरोदा हलके के भाजपा कार्यकर्ता बेहद जोश में हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता हों या नेता, का कहना है कि तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की जाएगी।
गोहाना और बरोदा हलके के जिन भाजपा नेताओं ने पंचकूला में शीर्ष नेतृत्व का उद्बोधन सुने, उनमें पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, भाजपा के प्रदेश मंत्री पं. उमेश शर्मा, वर्तमान जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और निवर्तमान अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के साथ परमवीर सैनी, जगवीर जैन, नरेंद्र गहलावत, शेर सिंह बेडवाल, बलराम कौशिक, गुलशन विरमानी, संत राम वाल्मीकि, मीना नरवाल, प्रवीण कश्यप, राजू पटवा, संजय सैनी आदि नेता भी रहे। जसबीर दोदवा और तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन कर रहेगी । उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शासन में जितने जनोपयोगी कार्य हुए, उतने पहले की किसी भी
सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए। भाजपा ने सभी 36 जातियों का समान रूप से विकास किया है।



