गोहाना | खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पत्नी को दवा दिलाने आए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। उसने महिला थाना में शिकायत दी। गन्नौर के उदेशीपुर निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह उसे दवा दिलाने के लिए महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में आया था। इस पर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को अस्पताल में दाखिल कर लिया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक को आपातकालीन कक्ष के सामने खड़ी की थी, लेकिन वहां से कोई उसकी बाइक को चोरी कर ले गया।



