Breaking NewsGohanaSocial
सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति ने गोहाना के भगवान परशुराम चौक में की पेयजल की व्यवस्था

गोहाना :-28 जून : शहर में सोनीपत मोड़ पर टी प्वाइंट पर स्थित भगवान परशुराम चौक में पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। यह व्यवस्था सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति ने की है। लोकार्पण समाजसेवी और नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति इंद्रजीत विरमानी ने किया ।
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जय किशन शर्मा ने की। संयोजन उपाध्यक्ष जस्सू थानेदार, सचिव शिव कुमार भावड़ और सह-सचिव राज कुमार फौजी ने किया। पानी की व्यवस्था के लिए मटके रखे गए हैं जिनकी नियमित रखरखाव और चौक की देखभाल के लिए समिति ने एक कर्मचारी की नियुक्ति भी की है। मुख्य अतिथि इंद्रजीत विरमानी ने वाटर कूलर की व्यवस्था तथा कमरे के निर्माण का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर बलराम कौशिक, कुलदीप कौशिक, सुल्तान सिंह, प्रताप जौली, इंद्र शर्मा, अजमेर शर्मा, राम करण शर्मा, जगदीश खानपुर आदि भी मौजूद रहे।



