AdministrationBreaking NewsGohana
ड्यूटी में कोताही पर पटवारी शांतनु को डी.सी. सोनीपत ने किया निलंबित
गोहाना :-27 जून : सोनीपत के डी. सी. डॉ. मनोज कुमार ने हलका पटवारी शांतनु को ड्यूटी में कोताही बरतने पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के लिए इस पटवारी का मुख्यालय गोहाना के एस.डी.एम. का कार्यालय निश्चित किया गया है।
डी.सी. डॉ. मनोज कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में पटवारी को गुजारे भत्ते की अदायगी केवल उसी स्थिति में होगी जब वह शपथपत्र दे देगा कि उसने निलंबन के दौरान कोई प्राइवेट कार्य नहीं किया है।
डी.सी. ने कहा कि ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके अनुसार अगर ड्यूटी के प्रति कोताही होगी अथवा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवज्ञा की जाएगी, तब दोषी कर्मचारी के प्रति सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
