लायंस क्लब गोहाना सिटी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

गोहाना :-27 जून : लायंस क्लब – गोहाना सिटी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। इस चुनाव में नए अध्यक्ष संजय मंगल बने । वह डॉ. एस. एन. गुप्ता का स्थान ग्रहण करेंगे । नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक होगा ।
नई कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुमित गर्ग, सचिव प्रवीण मित्तल, सह-सचिव पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश गोयल, सह-कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, क्लब एडमिन सुमित मित्तल, मेंबरशिप ग्रोथ चेयरमैन डॉ. एस.एन. गुप्ता, पी.आर.ओ. सुमेर जैन और टेल ट्विस्टर दिनेश मित्तल बने। निदेशक हरिओम गुप्ता, राजेश गोयल, अनिल गोयल, ब्रजेश गोयल और तरुण जैन होंगे। नए अध्यक्ष संजय मंगल ने कहा कि वह सब सदस्यों को पूर्ण मान-सम्मान देंगे तथा जनसामान्य के लिए उपयोगी प्रोजेक्ट करेंगे ।
इस अवसर पर वरुण जाले, अंकित गर्ग, पवन गोयल, सुनील गर्ग, ब्रजमोहन गर्ग, नवीन जिंदल आदि भी मौजूद रहे। बैठक में क्लब के पुराने अध्यक्ष डॉ. एस.एन. गुप्ता को भावभीनी विदाई भी दी गई। उन्होंने उन्हें प्रदान सहयोग के लिए क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



